दो पक्षों के पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के बीच बचाव करना पड़ा भारी पुलिसकर्मी ने संघ पदाधिकारी पर लगाए मारपीट झुम्मा झटकी अभद्रता कर वर्दी पकड़कर घसीट ने का आरोप।
दरअसल सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रेमसुख पार्किंग में दो पक्षों में विवाद हो रहा है तभी पुलिसकर्मी प्रधान आरक्षक सूबेदार सिंह परिहार अपने पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे जहां मनोहर नामक युवक को संघ पदाधिकारी बंटी वर्मा द्वारा पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद के चलते मारपीट की जा रही थी दोनों पक्षों को पुलिस ने मारपीट करने से रोका तो संघ पदाधिकारी पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता कर धक्का-मुक्की करने लगा और मारपीट कर वर्दी पकड़कर प्रधान आरक्षक पुलिसकर्मी को घसीट दिया घटना के बाद थाने का अन्य बल और आला अधिकारी भी पहुंचे हालांकि मामला रावजी बाजार थाने का था लेकिन विवाद की सूचना पर पुलिस कोतवाली मौके पर पहुंची थी
दोनों ही पक्षों की विवाद की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में दोनों ही पक्षों के लोग थाने पर पहुंचे वही थाने पर हंगामा किया जानकारी की सूचना पर आला अधिकारी थाने पर पहुंचे काफी देर तक चले हंगामे के बाद दोनों ही पक्षों को समझाइस के बाद रावजी बाजार थाने शिकायत के लिए भिजवाया हालांकि सेंट्रल कोतवाली थाने मे पदस्थ उपनिरीक्षक अनुराधा लोधी पुलिसकर्मी से हुई अभद्रता को लेकर इंकार करती नजर आई।
