- सभी आरोपियान पलासिया थाना क्षेत्र में चोरी की योजना बनाते हुए आए पुलिस की गिरफ्त में ।
- आरोपियों के कब्जे से इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो से चोरी किए 07 दोपहिया वाहन, चाबियों का गुच्छा व चोरी के लिए इस्तमाल लिए जाने वाले औजार बरामद ।
- आरोपी है आदतन अपराधी जिनमें से बदमाश चेतन पाठक के विरुद्ध 13 व आरोपी प्रवीण उर्फ पिन्टू के विरुद्ध 4 अपराध पहले से पंजीबद्ध ।
इंदौर -दिनांक 05 मार्च 2022- श्रीमान पुलिस आयुक्त इंदौर नगर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर में वाहन चोरी , नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण हेतु इनमें संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति.पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ( अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा संपत्ति संबंधी घटनाओं की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु अपराध शाखा की टीमों को निर्देशित किया गया ।
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना पलासिया क्षेत्र में 05 व्यक्ति वाहन चोरी करने की योजना बना रहे हैं। जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना पलासिया की टीम नें संयुक्त कार्यवाही कर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर योजना अनुसार आरोपियों 1.विकास पिता कमलेश सुर्यवंशी निवासी मुखर्जि नगर बांणगंगा इंदौर 2.शुभम पिता राम सूरत जायसवाल निवासी 30/03 बाणगंगा 3.प्रध्दुन पिता हरनाराण मालवीय निवासी सेक्टर सी नंदबाग कॉलोनी इंदौर 4.प्रवीण उर्फ पिन्टू बैस पिता कमल किशोर बैस निवासी 131 शितल नगर कुशवाह नगर बाणगंगा इंदौर 5.चेतन पाठक पिता महेश पाठक निवासी 331 लेक पैलेस बाणगंगा इंदौर को पकड़ा।
आरोपियों से 07 दोपहिया वाहन, चाबियों का गुच्छा व अन्य औजार मिले जिसके संबंध में वैध कागजात पूछते कुछ नही होना बताया।आरोपियो ने पलासिया क्षेत्र में चोरी की योजना बनाना स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा जप्त वाहनों के संबंध में आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि थाना पलासिया, मल्हारगंज, सेंट्रल कोतवाली, संयोगितागंज, अन्नपूर्णा, विजयनगर, कनाडिया क्षेत्र से कुल–07 वाहन चोरी करना बताया।
पांचों शातिर आरोपियों के कब्जे से इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किए 07 दोपहिया वाहन, चाबियों का गुच्छा व चोरी करने के औजार आदि जप्त कर थाना पलासिया में अपराध क्रमांक 96/22 धारा 401, 411 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
