दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर, क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓आरोपी के द्वारा जिला उज्जैन के थाना देवासगेट क्षेत्र से दिया था वाहन चोरी की वारदात को अंजाम।

✓आरोपी के कब्जे से चोरी किया बजाज पल्सर दोपहिया वाहन बरामद।

✓आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधि, लड़ाई–झगड़े जैसे 03 गंभीर अपराध पहले से है पंजीबद्ध।

इंदौर – शहर में चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी आदि की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं इनमें संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अति. पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) श्री गुरुप्रसाद पाराशर द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर नियंत्रण हेतु वाहन चोरों पर सतत निगाह रख अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही के लिए क्राइम ब्रांच की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -

इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन चोर व्यक्ति , चोरी की मोटर साईकल सस्ते में बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में है।, जिस पर क्राईम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबीर के बताये स्थान से घेराबंदी कर मुताबिक योजना के आरोपी आदर्श उर्फ़ भय्यू सुरिला नामदेव निवासी छोटा बांगड़दा रोड इंदौर को पकडा ।

आरोपी से मोटर साइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा जिला उज्जैन के थाना देवास गेट क्षेत्र एक बजाज पल्सर मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकारा, जिसके संबंध में फरियादी के द्वारा थाना देवास गेट जिला उज्जैन पर पहले से धारा 379 का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था ।

आरोपी के कब्जे से दोपहिया वाहन बरामद संबंधी अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना देवास गेट जिला उज्जैन के द्वारा की जा रही है ।
आरोपी से पूछताछ पर इंदौर शहर की अन्य वाहन चोरी की वारदातों के खुलासे की संभावना है।

Exit mobile version