दोगुना लाभ देने की लालच मे करोड़ों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

निवेश के नाम पर अपने ही दोस्त छात्रों के साथ ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है लगभग एक करोड रुपए की राशि निवेश कराने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था पूर्व में भी दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है वही एक और अन्य आरोपी अभी फरार चल रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

दरअसल अन्नपूर्णा थाना पुलिस को फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंडिया स्मार्ट नाम से कंपनी खोलकर राहुल अमित और उसके अन्य तीन दोस्तों ने मिलकर कई सारे लोगों को निवेश कराने और उसका दोगुना लाभ देने की बात को लेकर करोड़ों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था घटना में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को पूर्ण नहीं गिरफ्तार कर लिया था मुखबिर सूचना पर कल राहुल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है जहां आरोपियों द्वारा मौज-मस्ती और शौक पूरा करने के लिए अपनी ही कॉलेज छात्र को ठगी का शिकार बनाया था फिलहाल इस घटना में एक अन्य आरोपी अमित फरार चल रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Exit mobile version