देर रात पांच नकाबपोश बदमाशों ने मचाया आतंक एक साथ कई वाहन चुरा कर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र स्थित संत नगर और आसपास की कॉलोनी में देर रात पांच नकाबपोश बदमाशों ने आतंक मचा दिया। बदमाश एक साथ कई वाहन चुरा कर ले गए, जिसमें लाखों रुपए के दो पहिया वाहन बदमाशों ने चुराएं है।

दरअसल इंदौर में पढ़ती चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही है। बढ़ती चोरियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर द्वारा थानों का बटवारा करने का भी पीएसक्यू को पत्र भेजा गया लेकिन उसके पहले शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती नजर आ रही है इस बार भवर कुआं थाना क्षेत्र के संत नगर और आसपास की कालोनियों से पांच नकाबपोश बदमाशों ने लाखों रुपए की दोपहिया वाहन की चोरी की घटना को अंजाम दिया हालांकि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद होगा जो फरियादियों द्वारा पुलिस को मुहैया कराए गए हैं सीसीटीवी फुटेज में आरोपी घरों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों के ताले तोड़कर उन्हें दिखाई दे रहा है फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Exit mobile version