देर रात कार के कांच फोड़ने वाली गैंग पकड़ाई सोशल मीडिया से पकड़ाए नाबालिग आरोपी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज, एरोड्रम और चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा कार के कांच फोड़ने वाली गैंग के पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। हालांकि सभी आरोपी नाबालिग हैं। बदमाशों ने कबूला कि वे अपना खौफ जमाने के लिए ऐसा कर रहे थे।

दरअसल इंदौर के एरोड्रम और मल्हारगंज थाना क्षेत्र में देर रात कुछ बदमाशों ने सड़क पर खड़ी कारों के कांच फोड़कर आतंक मजा आया था जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन घटना के कुछ घंटे बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाल दिया था। जिसके बाद पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। एसीपी राजीव सिंह भदोरिया के अनुसार पकड़े गए बदमाश पंचमूर्ति नगर, व्यास नगर और एरोड्रम क्षेत्र के हैं। रात को तीन बाइक पर 6 नाबालिग सवार थे, जिनमें से 5. पकड़ा गए हैं। आरोपियों का कहना है कि शुक्रवार रात को उनका कालानी नगर में कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उन्हें युवकों ने पीट दिया था। फिर कहा था कि वे पूरे इलाके में तोड़फोड़ कर देंगे। उन्होंने कहा कि हम तोड़फोड़ कर अपना नाम बनाएंगे। इसमें पंचमूर्ति नगर में रहने वाला नाबालिग उज्जैन के कुख्यात गैंगस्टर को अपना गुरु मानता है। उसी की स्टाइल में सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो डालता है।

Exit mobile version