दूसरी बेटी होने पर पत्नी को पीटकर घर से निकाला पत्नी से बोला-तलाक…तलाक…तलाक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देश में भले ही तीन तलाक को लेकर कानून बनाया जा चुका हो लेकिन उसके बावजूद भी तलाक तलाक तलाक करने वाले आज भी कानून का फरमान नहीं मानने को तैयार हैं ऐसे ही मामले में खजराना पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू की है

दरअसल तीन तलाक को लेकर राजनीतिक उठापटक के बाद कानून बनकर तैयार हो चुका है लेकिन उसके बावजूद भी लगातार प्रदेश सहित इंदौर में तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं ऐसा ही मामला खजराना थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां बिल्डर का बेटा रफीक नामक युवक की 5 वर्ष पहले युवती से शादी हुई थी शादी के बाद 2 वर्षों तक परिवार काफी खुशहाल रहा लेकिन जब पत्नी द्वारा दूसरी दफा भी बेटी को जन्म दिया गया तो पति इस बात से नाराज हो गया और उसे पियर से ले जाने को तैयार नहीं था लड़की के परिवार वालों ने काफी समझा इसके बाद लड़की को ससुराल भेज दिया जहां फिर विवाद हुए और विवाद के ही दौरान युवक ने महिला को तलाक दे दिया जिसके बाद महिला पूर्ण रूप से आहत होकर खजराना थाने पर प्रकरण दर्ज कराया है पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version