दुष्कर्म के मामले में फंसाने और रुपए ऐंठने वाली महिला आरोपी सदर बाजार पुलिस के गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सदर बाजार पुलिस में महिला को गिरफ्तार किया है जो युवक पर दुष्कर्म के केस में फंसाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ चुकी थी वही युवक के साथ मारपीट भी की थी पूरे मामले आरोपी महिला को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो 1 वर्ष से फरार चल रही थी।

मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां वर्ष 2021 में क्षेत्र के ही रहने वाले सुधीर जायसवाल द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी मोनिका मखीजा नामक महिला द्वारा उसे झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल किया जा रहा है और महिला मोनिका मखीजा द्वारा मारपीट कर लाखों रुपए भी वसूल लिए हैं पूरे मामले की रिपोर्ट होने के बाद आरोपी महिला मोनिका मखीजा घटना दिनांक से ही फरार चल रही थी जिसे सदर बाजार पुलिस ने नेताजी सुभाष मार्ग राम बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया फिलहाल पुलिस महिला आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने फरारी के दौरान और कहां-कहां घटना को अंजाम दिया है

Exit mobile version