पिछले दिनों बाणगंगा थाना क्षेत्र के लव कुश चौराहे पर पिकअप के हुए एक्सीडेंट में कंडक्टर की मौत के बाद पुलिस ने ड्राइवर को लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों बाणगंगा थाना क्षेत्र के लव कुश चौराहे पर एक पिक अप वाहन तेज गति से पलट गया था जिसमें कंडक्टर सीट पर बैठा रतन लाल नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जिसे पोस्टमार्टम के लिए अरविंदो अस्पताल पहुंचाया था पूरे मामले में पुलिस ने पिकअप चालक आकाश के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के मामले में मामला दर्ज किया है।
