दाल मिल से फर्जी गेट पास बनाकर लाखो की दाल की हेराफेरी करने वाले फरार आरोपी को भंवरकुआ पुलिस ने पकड़ा है । आरोपी फेक्ट्री में ही काम करता था और 20 लाख से अधिक की हेराफेरी कर चुका है । आरोपी से पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है
मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा में स्थित तीन इक्का तुवर दाल फैक्टी का है । यह काम करने वाला कर्मचारी नारायण डामोर फर्जी गेट पास बनाकर कंपनी को लाखों का चूना लगा चुका था । मामला सामने आने के बाद मार्च महीनें में कंपनी के जिम्मेदारों ने प्रकरण दर्ज करवाया था । तभी से आरोपी नारायण फरार था जिसे पुलिस ने पकड़ा है ।
प्रारम्भिक जांच में 20 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की बात सामने आई है । आरोपी से पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है ।
