दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर रहे ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के महिला थाने पर लगातार प्रताड़ित महिलाओं की शिकायतों में इजाफा होता हुआ नजर आ रहा है और ऐसा ही एक ताजा मामले में व्यापार को बढ़ाने के लिए दहेज लोभियों द्वारा ₹10 लाख की डिमांड की गई जिस पर से पुलिस ने पीड़िता के कहे अनुसार प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है

इंदौर के महिला थाने पर पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी उसके ससुराल पक्ष के लोग लगातार व्यापार बढ़ाने के लिए उसे ₹10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और इसके लिए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करते हैं प्रताड़ित महिला की शादी में नवंबर माह में उज्जैन में हुई थी 1 साल में ही महिला को दहेज के लिए ससुराल पक्ष द्वारा सताया जाने लगा जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में पीड़ित महिला के कहे अनुसार दहेज लोभियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है पुलिस द्वारा बताया गया है कि पीड़िता ने कथन दर्ज कराएं हैं कि उसे शारीरिक बीमारियां भी हैं फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान अनुसार पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है

Exit mobile version