दहेज के लिए करता था पति प्रताड़ित पत्नी के करवाई पति के खिलाफ शिकायत दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शादी के सपने सजा के जिस घर में दुल्हन भी आई थी वही पति ने शादी के 6 महीने बाद ही तीन तलाक बोलकर महिला को तलाक दे दिया पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के अंबाला रोड पर रहने वाली एक नाजिया शेख अली पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 महीने पहले उसकी सलमान अली नामक व्यक्ति से मुस्लिम विधि विधान से शादी हुई थी शादी के कुछ दिनों बाद ही पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था आए दिन विवाद के चलते पति द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी एक दिन जब वह मायके गई पत्नी मायके आकर तीन बार तलाक तलाक दे दिया। पीड़ित नाजिया शेख अली द्वारा शिकायत पर पुलिस ने सलमान शेख अली के खिलाफ तीन तलाक की धाराओं सहित दहेज प्रताड़ना के मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version