दलाल बाग में होने वाली शिव महापुराण के लिए पुलिस ने किए सुरक्षा के माकूल इंतजाम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के दलाल बाग में कल से प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन होना है जिसके चलते पुलिस ने अपनी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं वही आज पुलिस ने निरीक्षण करके तथा इस साल का भी जायजा लिया और अपनी सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पूरी तैयारियां कर ली है।

गौरतलब है कि पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव पुराण महा कथा का आयोजन की शुरुआत कल से होनी है जिसे लेकर पुलिस ने भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था कर ली है वही पुलिस का कितना फोर्स लगेगा इसका ड्यूटी चार्ट आज जारी हो जाएगा जिसमें पुलिस कर्मचारियों की कहां-कहां ड्यूटी रहेगी इसका उल्लेख रहेगा सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस के अलावा नगर सुरक्षा समिति व आयोजन समिति के वालंटियर यहां मौजूद रहेंगे जो सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे वही पुलिस द्वारा इन्हें विशेष पुलिस अधिकारी का दर्जा देते हुए ड्यूटी में भी लगाया जाएगा वहीं यातायात बाधित ना हो इसके लिए भी पुलिस ने अपने इंतजाम किए हैं वही कथा में उमड़ने वाली भीड़ मैं होने वाली चेन स्नेचिंग मोबाइल स्नेचिंग व अन्य वारदात के लिए भी पुलिस ने अपने सुरक्षा के माकूल इंतजाम कर लिए हैं वहीं आयोजन समिति और सुरक्षा समिति के वॉलिंटियर्स को भी इसकी हिदायत दी गई है कि इस तरह की वारदात ना हो उसके लिए विशेष निगरानी रखी जाए।

Exit mobile version