ग्वालियर। 16.04.2022। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा ग्वालियर जिले में जुआरिओं एवं सटोरियाें की धरकपड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) श्री राजेश डण्डोतिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री रत्नेश सिह तोमर को अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना बल की टीम बनाकर मुखबिर तंत्र मामूर कर जुआरियों एवं सटोरियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में कार्य करते हुये दिनांक 16.04.2022 को थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेंन्द्र भार्गव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि खुरैरी गाँव में कुछ लोग फड़ लगाकर जुआ खेल रहे है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी मुरार द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मय थाना बल की टीम साथ मुखबिर के बताये स्थान पर पहुॅच कर देखा तोे वहां 10-12 लोग जुआ खेल रहे थे, जिन्होने पुलिस टीम को देख कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर वहां जूआ खेल रहे 12 लोगो को धरदबोचा। पुलिस टीम द्वारा पकडे़ गये जुआरियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 30 हजार रूपये नगद, ताश की गड्डियॉ, 11 मोबाईल एवं 05 मोटर साइकिल को विधिवत जप्त किया गया। थाना मुरार पुलिस द्वारा उक्त पकडेे गये जुआरियों के विरूद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।
बरामद मशरूकाः 30 हजार रूपये नगद, ताश की गड्डियां, 11 मोबाईल एवं 05 मो0सा0।
सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुरार निरी0 श्री शैलेन्द्र भार्गव, उनि0 मुकुल यादव, आर0 पंकज तोमर, दिनेश राजावत, नीरज यादव, योगेन्द्र गुर्जर, योगेन्द्र सिकरवार, दिलीप जाटव, राजू की सराहनीय भूमिका रही।
