थाना बिजौली क्षेत्र में फायनेंस कम्पनी के एजेंट के साथ दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पांच लुटेरों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
7 Min Read
  • पेट्रोल पम्प के पास फायनेंस कम्पनी के एजेंट से लूट कारित करने वाला तीन तथा लूट कराने वाले दो कुल पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार।
  • दो मोटर सायकिल, 315 वोर के दो कट्टा मय 02 राउण्ड तथा नगदी 50,500/-रूपये कुल कीमती मशरूका 01 लाख 50 हजार 500 रूपये।

ग्वालियर 05.06.2022 – दिनांक 02.06.2022 को फायनेन्स कम्पनी के एजेंट के साथ इकहरा गाँव के पेट्रोल पम्प के पास तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा 82 हजार रूपये से अधिक की लूट की घटना कारित की थी, जिस पर फरियादी द्वारा थाना बिजौली में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फायनेन्स कम्पनी के एजेंट के साथ हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक (अपराध)ग्वालियर श्री राजेश डण्डोतिया को उक्त लूट के प्रकरण की मॉनीटरिंग कर प्रकरण का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु क्राईम ब्रांच की टीम को लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। दिनांक 05.06.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि तीन संदिग्ध लड़के हथियारबंद काले रंग की बिना नम्वर की एक मोटर सायकिल लिये मुरैना से झाँसी जाने वाले हाईवे पर आने-जाने वालांे को हाथ देकर रोकने की कोशिश कर रहे है, तथा वह कोई गंभीर बारदात करने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर एसएसपी ग्वालियर द्वारा तत्काल अति0 पुलिस अधीक्षक (अपराध)ग्वालियर को क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना की तस्दीक कर बदमाशों को पकड़ने हेतु भेजने के लिये निर्देशित किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक (अपराध)ग्वालियर द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना बिजौली पुलिस को भी तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर, श्री विजय भदौरिया एवं एसडीओपी बेहट श्री मुनीश राजौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ. संतोष यादव एवं थाना प्रभारी बिजौली उनि साधना कुशवाह के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना बिजौली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हाईवे पर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये व वाहन से संदिग्धांे को तलाश किया गया तो एक काले रंग की स्प्लेण्डर मोटर सायकिल पर तीन लड़के सेन्ट जोसेफ तिराहा के पास खडे दिखे, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन मुस्तैदी से खड़ी हुई पुलिस की टीम द्वारा तीनों कोे मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर पकड़े गये बदमाशों में से एक के पास से तलाशी मेें उसकी कमर में 315 वोर का कट्टा मय जिन्दा राउण्ड के खुरसा मिला, दूसरे बदमाश के पास मोटर सायकिल में रखा हुआ एक 315 बोर का कट्टा मय जिंदा राउण्ड के रखा मिला। तीनों से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि हम लोग यहाँ लूट के इरादे से खडे थे और हथियार लोगों को डरा कर लूटने के लिये इस्तेमाल करते है। उन्होने बताया कि हम पांच लोग हैं जिसमें हमारे दो साथी मोटर सायकिल एचएफ डीलक्स से आगे निकल गये है। पकड़े गये तीनों आरोपियों से पृथक-पृथक पूछताछ करने पर उन्होने लूट करने के इरादे से खड़ा होना बताया। पुलिस टीम द्वारा लूट की अन्य घटनाओं के संबंध में पुछताछ करने पर तीनों ने विगत दिनों ईकहारा पैट्रोल पम्प के पास लूट की घटना अपने चार साथियों के साथ करना स्वीकार किया। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाशों के अन्य साथियों की तलाश की गई तो उन्हे भी हाईवे से पुलिस टीम द्वारा मय मोटर सायकिल के पकड़ लिया गया। पकड़े गये पांचोें बदमाशों की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा विगत दिनों ईकहारा पैट्रोल पम्प से लूटे गये रूपयों में से 50,500/-रूपये बरामद कर लिये गये। बदमाशों ने पूछताछ पर बताया कि हमारा एक साथी जो पैट्रोल पम्प हुई लूट की घटना में शामिल था वह भाग गया है। हम सभी लोगों ने लूटे गये रूपये आपस में बांट लिये थे। पकड़े गये आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

ज्ञात हो कि फरियादी जयप्रकाश जाटव नि. श्रीकृष्ण कुंज, मित्रता फायनेंस कम्पनी, एमएच चौराहा मुरार ने दिनांक 02.06.2022 को थाना बिजौली आकर रिपोर्ट की थी कि वह आज शाम को अपनी मोटर सायकिल से चपरौली गाँव से मित्रता फाइनेस कम्पनी के पैसों की बसूली करके मुरार की तरफ आ रहा था और एक काले रंग का बैग मेरी पीठ पर टांगा हुआ था जिसमें बसूली के 82,130/-रूपये तथा मेरी 10वी एवं 12वी की अंकसूची रखी हुई थी। मैं इकहरा गाँव के पेट्रोल पम्प के आगे पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर बिना नम्बर लिये हुए तीन अज्ञात लड़के खड़े दिखे, उसमें से एक लड़के ने मुझे रोक कर मेरी मोटर सायकिल में धक्का देकर मुझे गिरा दिया और अज्ञात तीनों लड़के मेरा पैसों का बैग व वीवो कम्पनी का मोबाइल छीनकर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बिजौली में अज्ञात तीन लुटेरों के खिलाफ अप0क्र0 100/22 धारा 392 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था।

गिरफ्तार आरोपी:- उक्त लूट कारित करने वाला तीन तथा लूट कराने वाले दो कुल पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार।

- Advertisement -

बरामद मशरूका:- मोटर सायकिल काले रंग की स्पेलडर बिना नम्वर की, एक मोटर सायकिल एचएफ डीलक्स कुल कीमती 01 लाख रूपये, 315 वोर के 02 कट्टा मय 02 राउण्ड तथा नगदी 50,500/-रूपये

सराहनीय भूमिका:- उक्त लूट का खुलासा कर पांच लुटेरों को पकड़े में क्राईम व्रांच थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, थाना प्रभारी बिजौली उनि साधना कुशवाह क्राईम ब्रांच टीम- उनि सतीश यादव, सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. रामबाबू, भगवती, मुकेश, अनिल, आरक्षक अरूण पवैया, गौरव आर्य, आशीष शर्मा, रणवीर शर्मा, देवबृत, सोनू, अभिषेक, सुमित शर्मा, नरवीर राणा थाना बिजौली टीम- सउनि राजवीर यादव, सउनि मनोज शर्मा, प्र.आर. संजीव कुमार, के.पी.सिंह, आरक्षक मुकेश यादव, सीताराम जादौन ने अहम भूमिका निभाई है।

Exit mobile version