- नशा खोरी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत् 01 बदमाश अवैध मादक पदार्थ गांजा व ब्राउन शुगर के
साथ पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में । - आरोपी से 25 ग्राम ब्राउन शुगर कीमति करीबन 02 लाख 50 हजार तथा 02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमति 40 हजार रुपये का किया गया बरामद ।
- ब्राउन शुगर तथा गांजे की पुडिया बनाकर सुनसान जगह पर करते थे शहर में सप्लाई ।
इन्दौर शहर में नशाखोरी की लत पर एवं नशा कर अपराध करने की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतू पुलिस आयुक्त इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री राजेश हिंगणकर एवं पुलिस उपायुक्त जोन -01 इंदौर श्री अमित तोलानी द्वारा अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा ,अफीम ,चरस आदि के कारोबार में लिप्त संदिग्धों बदमाशों की धरपकड के संबंध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देशो के तारतम्य में अति.पुलिस उपायुक्त जोन -01 श्री जयवीर सिंह भदौरिया व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग आजाद नगर श्री मोती उर्र रहमान के द्वारा थाना प्रभारी थाना तेजाजी नगर निरी. आर.डी. कानवा को निर्देशित किया गया था ।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में थाना तेजाजीनगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड हेतू अभियान चलाया गया । इसी क्रम में दिनांक 12.06.2022 को थाना तेजाजीनगर पुलिस टीम व क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर सूचना मिली कि लिम्बोदी नायता मुंडला रोड से एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर तथा गांजा लेकर आजादनगर क्षैत्र में बैचने की फिराक में है । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार स्थान पर पहुंच कर संदिग्ध बदमाशों को पकडा गया ,जिन्होने अपना नाम महेश उर्फ बंटी पाल पिता श्यामलाल उम्र 32 साल नि.कोमल आयल मील के सामने शिव नगर थाना आजाद नगर इन्दौर हा.मु. शिवधाम कालोनी लिम्बोदी इन्दौर का होना बताया । उपरोक्त बदमाश की तलाश लेते उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 25 ग्राम किमती करीब 250000 रूपये व गांजा 02 कि.ग्रा किमती 40000 रूपये व इलेक्ट्रानिक तौल कांटा व पैकिंग की प्लास्टिक थैलियां जप्त किया जाकर उनको गिरफ्तार किया गया ।
आरोपी के विरुध्द थाना तेजाजीनगर इंदौर पर अपराध क्रमांक 415/2022 धारा 8/20-21 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया हैं । प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी के आपराधिक पृष्टभूमि की जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा आरोपी से शहर में अवैध मादक पदार्थ गांजा बैचने व खरीदने वाले अन्य बदमाशों के संबंध में पूछताछ जारी है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ,थाना तेजाजीनगर निरीक्षक आर.डी. कानवा ,उनि अमृतलाल गवरी , उनि अभिरुची कनौजिया ,प्र.आर.मनोज दुबे ,आर.गोविंदा गाडगे , आर.नारायण यदुवंशी ,आऱ.सौरभ शर्मा व क्राईम ब्रांच इंदौर से उनि राजेश डावर , सउनि भागवत कोहली , प्रआर राकेश कायत , प्रआर दीपक थापा , प्रआर नितीन गावडे , प्रआर प्रदीप सिंगारे , आर.प्रमोद तोमर व आर. रविन्द्रसिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।
