3 दिन पहले लापता हुए बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट का शव राऊ के पास एक नाले में बोरे में बंद अवस्था में मिला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई कलेक्शन एजेंट की बेरहमी से हत्या कर उसे बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया था फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के बंधन बैंक में कलेक्शन एजेंट का काम करने वाले हुकुम वर्मा 3 दिन पहले लापता हो गए थे जिसकी गुमशुदगी उनके परिजनों ने राजेन्द्र नगर थाना पुलिस को की गई थी जिसके बाद पुलिस लगातार युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही थी । इसी बीच तीन दिन बाद राऊ में नर्मदा नगर के पास बने नाले में एक युवक का शव बोरे में बंद मिला,जांच के दौरान यह शव लापता हुकुम वर्मा का निकला जिसके बाद पुलिस ने नाले से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है वहीं दूसरी ओर इस मामले में हुकुम वर्मा के परिजनों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र नगर थाने पर प्रदर्शन किया बजरंग दल के नेताओं का आरोप है कि 3 दिन पहले शिकायत दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की । वही हुकुम के मोबाइल की लोकेशन पहले राऊ उसके बाद राजेंद्र नगर से तिलक नगर में देखी गई लेकिन पुलिस इसके बाद भी युवक तक नहीं पहुंच पाई और आज उसका शव मिला है इसमें कहीं ना कहीं पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है बजरंग दल के नेता राम दांगी ने बताया कि इस मामले में सलीम और जफर नामक दो व्यक्तियों के नाम भी सामने आ चुके हैं लेकिन पुलिस अभी भी कार्रवाई नहीं कर रही है वहीं थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिन पहले थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई थी युवक का शव नाले से बरामद कर लिया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा भी कर दिया जाएगा
