इंदौर में लगातार चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है वहीं तिलक नगर थाना क्षेत्र के श्री मंगल नगर में चोरों ने फिर एक तूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के श्री मंगल नगर का है यहां के रहने वाले फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने काम पर गए हुए थे वही उनकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी जब शाम को घर लौटे तो घर का ताला टूटा पाया गया वहीं अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर भी गायब थे उन्होंने तुरंत थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
