तंत्र क्रिया से सोना बनाने के नाम पर ठगे 30 लाख रुपये आरोपी की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआं पुलिस ने तंत्र क्रिया से सोना बनाने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज किया है । आरोपियो ने सोना बनाने के नाम पर 30 लाख रुपये ऐंठ लिये ओर जब सोने देने की बारी आई तो भाग निकले । मामले में भंवरकुआं पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है

तंत्र क्रिया के नाम पर ठगी का ये मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है । यह रहने वाले विनाज सैनी ने पुलिस की शिकायत दर्ज करवाई की उसे मित्रानंद शुक्ला मिले और तंत्र क्रिया कर सोना बनाने के बारे में बताया । शुरू में उन्होंने उसे थोड़ा सा सोना देकर उसे चेक करवाने सराफा भेजा जो असली था । बाद में मित्रानंद शुक्ला उसकी पत्नी ओर भाई ने अलग अलग कर 30 लाख रुपये ले लिए ओर एक महीने बाद सोना देने का कहा लेकिन बाद में बदमाश भाग निकले । जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत भंवरकुआं पुलिस को दर्ज करवाई है ।

Exit mobile version