ड्रिल मशीन सहित अन्य औजार चुरा कर फरार हुआ चोर तुकोगंज पुलिस की गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र से पिछले दिनों नेटवर्किंग के कार्य के दौरान बदमाश द्वारा ड्रिल मशीन सहित अन्य औजार चुरा कर फरार हो गया था जिसे पुलिस द्वारा तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद गांधी नगर के रहने वाले आदतन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को गिरफ्तार किया गया है

इंदौर शहर के तमाम थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही है और इसी के तहत पिछले दिनों तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित एक निजी बिल्डिंग में कार्य के दौरान ड्रिल मशीन सहित अन्य औजार चोरी हो गए थे जिसके बाद फरियादी की शिकायत पर पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित की गई थी जिसे सफलता मिली है और पुलिस ने क्षेत्र के कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद में गांधी नगर के रहने वाले साहिल बंजारा नामक चोर को गिरफ्तार किया गया है बताया जा रहा है कि पकड़ाए चोर पर इससे पहले भी 6 से 7 चोरी के प्रकरण दर्ज हैं और वह आदतन चोर है पकड़ाए साहिल बंजारा से पुलिस बारीकी से पूछताछ में जुटी हुई है ताकि क्षेत्र सहित शहर के तमाम हिस्सों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जा सके।

Exit mobile version