इंदौर की हीरानगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्करों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों थाना क्षेत्र के एमआर 10 के ब्रिज के नीचे एमडी ड्रग्स की डिलिवरी देने के लिए खड़े हुए थे
ऑपरेशन प्रहार के तहत इंदौर के हीरा नगर पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि एमआर 10 ब्रिज के नीचे दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हुए है वही जब पुलिस ने दोनों आरोपीयो को पकड़कर पूछताछ की तो आरोपीयो ने अपना नाम इरफान व शमशाद होना बताया वही दोनों की तलाशी लेने पर इनके पास से मेफोड्रेन एमडी ड्रग्स मिली जिसकी 5 लाख रुपये की बताई जा रही है वही डीसीपी महेंद्र भदौरिया ने बताया कि दोनों आरोपी मूलतः इंदौर के रहने वाले है वही पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने राजस्थान और नागदा होते हुए एमडी ड्रग्स लेकर इंदौर लाना बताया थे। पकडे गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। जल्द ही अन्य तस्करों के बारे में खुलसा होने की बात पुलिस द्वारा की जा रही है
