-कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एकता अखंडता सद्भावना और भाईचारा को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं जो 21 नवंबर को मध्यप्रदेश में पहुंचेगी इसी की सुरक्षा व्यवस्था वह रैली की सफलता लेकर कांग्रेस के अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार इंदौर पहुंचे जहां कॉन्ग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक।
– इस दौरान अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है ओर यह ऐतिहासिक यात्रा मध्यप्रदेश 21 तारीख को राहुल गांधी मध्यप्रदेश में प्रवेश करेंगे, ओर 26 नवंबर को संविधान दिवस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर महू में भव्य आयोजन होना है उसकी तैयारी के लिए अनुसूचित जाति विभाग व बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति द्वारा उनका स्वागत करने को लेकर बेठक का आयोजन किया गया, साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों का लगातार रैली को लेकर दौरा कर रहे हैं और सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए निर्देश दे रहे हैं।
इस यात्रा के माध्यम से संविधान को बचाने के उद्देश्य से राहुल गांधी यह भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हो अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कहा कि हमारा सौभाग्य है कि भारत जोड़ो यात्रा महू से होकर गुजर रही है,,, वही प्रदीप अहिरवार ने बताया कि उम्मीद है कि लाखों की संख्या में लोग रैली से जुड़ेंगे,, उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन और लाभ कांग्रेस को मिलेगा और कमलनाथ के दिन रात मेहनत करके पूरे संगठन को देख रहे हैं और राहुल गांधी का ऐतिहासिक प्रयास पूरे देश में और देश की संस्कृति संविधान को बचाने के लिए कर रहे हैं इसका लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा ही साथ ही देश के हर नागरिक को मिलेगा ।
