इंदौर के संयोगिता गंज थाना क्षेत्र में अनोखा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां धोखे बाजो द्वारा ₹5 लाख के बदले बच्चों के खेलने वाले मनोरंजन बैंक के नोट थमा दिए पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले ठेकेदार रविंद्र श्रीवास्तव ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह ठेकेदारी का काम करते हैं जिन्हें अक्सर खुल्ले रुपए की आवश्यकता पड़ती है इसी बात का फायदा उठाकर दो आरोपी सौरभ गुप्ता दिलीप और राज मुले ने ठेकेदार को आश्वासन दिया कि उन्हें पांच लाख के खुल्ले रुपए मिल जाएंगे जिसके जिसके बाद दोनों का सौदा पटने के बाद ठेकेदार द्वारा आरोपियों को ₹5 लाख रुपये दिए गए बदले में आरोपियों ने उन्हें खुले पैसों से भरा बैग दे दिया जब ठेकेदार रविंद्र श्रीवास्तव ने घर जाकर देख खोल कर देखा तो उसमें बच्चों के खेलने वाले मनोरंजन बैंक के नोट भरे हुए थे खुद को ठगा महसूस होने के बाद वह तुरंत थाने पहुंचे जहां आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने अब तक कितनी जगह ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।
