इंदौर क्राइम ब्रांच को एक आरोपी से 100 चाइना के मोबाइल बरामद हुए हैं, आरोपी तेलंगाना के ट्रक कटिंग के मोबाइल इंदौर में खपाने की फिराक में था। सूचना के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी से 100 मोबाइल जप्त किए है। जिसकी कीमत 10,00,000 रूपये बताई गई है।
इंदौर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि तेलंगाना के जिला में ट्रक कटिंग के 100 मोबाइलों को आरोपी फैजान कुरैशी निवासी इंदौर मोती तबेला बेचने की फिराक में घूम रहा था। फैजान ने तेलंगाना स्थित किसी आरोपी से संपर्क कर उससे इंदौर में खपाने की बात की थी, वही फैजान उन्हें आधी कीमत में इंदौर में बेचने के लिए घूम रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने फैजान को गिरफ्तार किया है। वहीं फैजान यह मोबाइल किस व्यापारी को बेचने वाला था, उसकी पुलिस तलाश कर रही है।
