
मेघदूत गार्डन से शुक्रवार रात हिंदूवादियों ने एक नाबालिग लड़की को खजराना के राजिक पठान के साथ पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि किशोरी को राजिक बहला फुसला कर लाया है। विजय नगर थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी के पिता का टाइल्स का व्यवसाय है और राजिक पठान का पिता टाइल्स लगाने का काम करता है। आरोपित ने किशोरी से दोस्ती कर ली और शुक्रवार को बहला फुसला कर ले गया। किशोरी के मिलने की सूचना पर स्वजन थाने पहुंचे और बताया कि वह उसे काफी देर से तलाश रहे थे। किशोरी के पिता ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने राजिक को हिरासत में रखा है।
