ज्वेलरी बनाने वाला कारीगर व्यापारियों के 40 लाख से अधिक कीमत का सोना लेकर हुआ फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सराफा बाजार में ज्वेलरी बनाने वाला एक बंगाली कारीगर कई व्यापारियों का सोना लेकर भाग निकला । मामला सामने आने के बाद पीड़ित व्यापारियों ने इसकी शिकायत सराफा पुलिस को कि है । प्रारंभिक जांच पडताल में अब तक 40 लाख से अधिक कीमत का सोना ले जाने की बात सामने आई है

मामला सराफा बाजार से जुड़ा है । यह से बंगाली कारीगर शेख अब्दुल्ला कई व्यापारियों का लाखों रुपये कीमत का सोना लेकर फरार हो गया । दरसअल शेख अब्दुल्ला कई सालों से दीप रत्न काम्पलेक्स में आभूषण बनाने का काम करता था । सराफा के व्यापारी उसे सोना देते थे जिसकी ज्वेलरी बनाकर वो वापस देता था । दुप्पड़ ज्वेलर्स के संचालक राजू सोनी ने बेटी खुशबू के लिए आभूषण बनाने के लिए 250 ग्राम सोना दिया था । वही अन्य व्यापारियों ने भी सोना दिया था । जो वो लेकर भाग निकला ।

अब तक 40 लाख से अधिक के सोना ले जाने की बात सामने आ चुकी है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपी शेख अब्दुल्ल की तलाश शुरू कर दी है ।

Exit mobile version