जिला पंचायत सदस्य फंसे हनी ट्रैप में,अश्लील वीडियो से हुए ब्लैकमेल, युवती गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

गुना। हाल ही में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य को लंबे समय से ब्लैकमेल किया जा रहा है. युवती अश्लील वीडियो के आधार पर जिला पंचायत सदस्य को ब्लैकमेल कर रही है. इसके बाद जिला पंचायत सदस्य ने गुना की कोतवाली में जाकर शिकायत की. लिखित आवेदन पेश किय, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जिला पंचायत सदस्य के युवती से पहले से संबंध थे.

युवती ने मांगे 5 लाख रुपए : भारतीय जनता पार्टी से जुड़े जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण निगम को अश्लील वीडियो के मामले में फंसाने के नाम पर 5 लाख की राशि लेने का मामला सामने आया है. शिकायत पर युवती और उसके एक साथी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. शिकायती पत्र में भाजपा नेता निगम ने कहा है कि उनके और युवती के बीच में संबंध थे. इसी बीच युवती ने कब उनका वीडियो बना लिया, पता नहीं चला. सिटी कोतवाली पुलिस ने युवती (उम्र 25) एवं सद्दाम खान पर आईपीसी की धारा 386 और 388 का अपराध पंजीबद्ध कर युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. युवती का सहयोगी अभी फरार बताया जा रहा.

रेप के केस में फंसाने की धमकी : जिला पंचायत संदस्य का कहना है कि युवती व सद्दाम खान द्वारा मुझसे रुपए मांगे जा रहे हैं.रुपये नहीं देने पर रेप के केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी गई है. जबकि मैं काफी समय युवती को अच्छी तरह से जानता हूँ. वह भी मुझे जानती है. युवती व मेरे बीच सहमति से संबंध रहे हैं. हम लोग मिलते- जुलते रहते थे. इसी बीच युवती ने गुमराह करते हुए मेरे कई वीडियो बना लिए. इसके बाद कहा कि तुम्हारे वीडियो बनाकर मैंने सद्दाम को दे दिए हैं. इसके बाद वीडियो वारयल करने की धमकी देकर आए दिन मुझ पर दबाब डालकर रुपये लेती रही. इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मदनमोहन मालवीय ने बताया “युवती को गिरफ्तार कर लिया गया. एक आरोपी की तलाश की जा रही है.” 

Exit mobile version