जमानत पर छूटे आरोपी पर मामला दर्ज समझौता करने के लिए फरियादी पर बना रहा था दबाव

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दुष्कर्म मामले में जेल से जमानत पर छूटे आरोपी समझौता कर दबाव बनाने के लिए धमकाने और ब्लैक मेलिंग करने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि विवेक शर्मा किसान अनाज का व्यापार करता था उसका घर में आना-जाना था इसी दौरान फायदा उठाकर पत्नी के साथ गलत हरकत की थी जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी थी जमानत पर आने के बाद अब विवेक शर्मा जेल से छूट कराने के बाद अब लगातार फरियादी पक्ष पर दबाव बना रहा है कि इस पर समझौता करने के लिए डरा धमका कर व्यापार के रखे हुए पुराने चेक निकालकर उनके द्वारा केस करने की धमकी दे रहा था जिसकी शिकायत करने पर पुलिस ने एक बार फिर आरोपी विवेक शर्मा के खिलाफ धमकी और ब्लैकमेल की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version