जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा का हुआ अनावरण, CM Shivraj ने अर्पित की श्रद्धांजलि 

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा भील की प्रतिमा का महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अनावरण किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा की, क्रांतिसूर्य जननायक मामा टंट्या भील के बलिदान दिवस पर मन गर्व से भरा हुआ है। मामा टंट्या ने मातृभूमि की रक्षा और जनजातीय गौरव के लिए जीवन समर्पित कर दिया। हमारे मध्यप्रदेश का गौरव इंदौर शहर है, जिसके इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ रहा है। यहां भंवरकुआं चौराहा अब क्रांतिसूर्य जननायक मामा टंट्या भील जी के नाम से जाना जाएगा। यहां प्रतिमा का अनावरण अविस्मरणीय क्षण है। देश की स्वतंत्रता में हमारे जनजातीय नायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामा टंट्या ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे, लेकिन स्वतंत्रता के बाद की सरकारों ने कभी जनजातीय नायकों की शौर्य गाथा को याद नहीं किया, भुला दिया।

Exit mobile version