छात्र की आत्महत्या में इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कालेज के डीन और दो सीनियर छात्रों पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
Ahmedabad touches 60 per cent crime rate in first seven months of 2021

शहर के इंडेक्स मेडिकल कालेज के प्रथम वर्ष के छात्र चेतन पाटीदार की मौत के मामले में खुड़ैल थाना पुलिस ने कालेज के डीन जीएस पटेल और तृतीय वर्ष के दो छात्रों रोमिल सिंह व दुर्गेश हाड़ा पर गुरुवार को केस दर्ज किया है। इससे पहले पाटीदार समाज के लोग बड़ी संख्या में कमिश्नर आफिस पहुंचे थे। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र चेतन पाटीदार ने कालेज व होस्टल में रैगिंग से परेशान होकर फांसी लगा ली थी। एक माह पहले ही कालेज में एडमिशन लेने वाला चेतन मौत से एक दिन पहले ही हास्टल में रहने आया था।

समाज के लोगों ने सीनियर छात्र और डीन पर केस दर्ज करने की मांग। पुलिस कमिश्नर आफिस के सामने समाज के लोग डटे हुए हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने सीनियर छात्र ऋषभ भदौरिया ओर दुर्गेश हाड़ा पर केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। इन पर धारा 306 के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

इंदौर के केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण
इंदौर के केंद्रीय विद्यालय स्कूल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परीक्षा पर चर्चा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों का अभिवादन करते हुए कहा कि क्या वह परीक्षा से पहले नर्वस हैं। तो बच्चों ने कहा नहीं। परीक्षा से पहले तनाव नहीं लेने की सलाह देते हुए मोदी ने कहा कि क्या आप लोग पहली बार कोई परीक्षा दे रहे हैं।

परीक्षाओं का तनाव नहीं लें। परीक्षा की तैयारी अच्छी है तो फिर तनाव लेने की कोई जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री ने देश के हर कोने से छात्रों के सवालों के जवाब दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों के यदि कोई और भी सवाल होंगे, तो वह इनके भी जवाब देंगे।

- Advertisement -

आज से शुरू हुई पांचवीं व आठवीं बोर्ड की परीक्षा
कोविड काल के कारण दो साल से पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों पर परीक्षा का दबाव नहीं था, लेकिन इस बार कोरोना का प्रकोप लगभग खत्‍म होने के बाद पांचवीं व आठवीं के बच्चों की आफलाइन परीक्षाएं ली जा रही हैं। मप्र माध्‍यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध शासकीय व निजी स्‍कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से बोर्ड की तर्ज पर शुरू की गई है। सुबह नौ बजे से पहला पेपर प्रारंभ हुआ, जिसके लिए बच्चे सुबह 8 बजे तक केंद्र पर पहुंच गए थे।

Exit mobile version