छात्रावास में रहने वाली 11वीं की छात्रा द्वारा अज्ञात कारणों के चलते की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शासकीय छात्रावास में 11वीं की छात्रा शिवानी द्वारा अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है

दरअसल युवाओं और नाबालिक बच्चों द्वारा मानसिक रूप से परेशान और अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और ऐसा ही एक मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शासकीय छात्रावास में रहने वाली 11वीं की छात्रा ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जा रहा है कि छात्रा मूल रूप से माऊदा गांव की रहने वाली है और उसके पिता बाग टांडा में सरकारी शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं और वह चौथी की क्लास से इंदौर में रहकर सरकारी स्कूल में अध्ययन कर रही थी फिलहाल पुलिस ने मरती का शिवानी का मोबाइल और अन्य सामान जप्त कर लिया है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस और कार्रवाई करने की बात कही जा रही है तो वही पिता का कहना है कि वह काफी होनहार छात्रा थी और अकेले इंदौर में ही सरकारी छात्रावास में रहकर एकलव्य विद्यालय में अध्ययन कर रही थी लेकिन उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया उसके कारण पूरा परिवार हताश है

Exit mobile version