छत्रीपुरा पुलिस द्वारा चोरी गए 10 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर सहित आरोपी एवं ज्वेलर्स गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा चोरी एवं गृह भेदन की घटनाओं की रोकथाम एवं चोरी गए के प्रकरणों में बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में श्रीमान पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायण चारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर महोदय श्री मनीष कपूरिया, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री राजेश हिंगणकर , पुलिस उपायुक्त महोदय श्री आर.के सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय श्री डॉ प्रशांत चौबे सहायक पुलिस आयुक्त महोदय श्री एस के एस तोमर के मार्गदर्शन थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री पवन सिंघल द्वारा उक्त नकबजनी की घटना को चुनौती मानकर 10 लाख का सोना बरामद कर आरोपी एवं चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के कागदीपुरा स्थित शहजाद खान पिता अब्दुल गनी उम्र उम्र 50 वर्ष निवासी 48 छत्रीपुरा इंदौर के घर पर से स्वर्ण आभूषण 2 सोने के हार, 4 सोने के कंगन, 2 सोने की चेन, 5 अगूठी, 2 टॉप्स , 5 लोंग , 2 जोड़ पायल चोरी हो गए थे!

उक्त घटना पर थाना छत्रीपुरा पर अपराध क्रमांक 480 / 2021 धारा 380 457 511 भादवी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था

घटना दिनांक से थाना प्रभारी पवन सिंघल ने उक्त घटना को चुनौती मानते हुए चोरी का पता लगाने हेतु तत्परता पर्वक टीम गठित की!

- Advertisement -

सीसीटीवी फुटेज एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के आधार पर फरियादी शहजाद खान को खरीददार बनाकर एक ज्वेलर के यहा भेजा

फरियादी ने खरीददार बनकर ज्वेलर्स के यहां जाकर पुरानी ज्वेलरी हार बताने के लिए कहा ज्वैलर ने जब पुरानी ज्वेलरी हार इत्यादि बताएं तो फरियादी ने अपने यहा से चोरी गई स्वर्ण आभूषणों में से एक हार पहचान लिया तथा तुरंत पुलिस को सूचना दी

छत्रीपुरा पुलिस ने तुरंत अंसारी ज्वेलर्स इंदौर के यहां जाकर ज्वेलर्स से चोरी गए स्वर्ण आभूषण बरामद कर ज्वेलर्स सोहेब पिता अब्दुल सत्तार अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी कडावघाट इंदौर को गिरफ्तार कर लिया ज्वेलर ने अपने यहां लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर उक्त आभूषण बेचने वाले सलमान पिता सरफराज अली उम्र 36 वर्ष निवासी 133 मराठी मोहल्ला इंदौर का पता बताया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उक्त घटना में आरोपी सलमान की सह आरोपी उसकी पत्नी शाहिन पति सलमान अली उम्र 32 वर्ष निवासी 133 मराठी मोहल्ला इंदौर फरार हो गई है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा!

उक्त घटना में चोरी गए ₹ एक सोने का हार 2 जोड़ी टॉप्स एवं अन्य आर्नामेंट्स को आरोपी ने गला कर 150 ग्राम सोने की डली बना ली थी जिसे जप्त कर लिया गया है लगभग 10 लाख मूल्य के स्वर्ण आभूषण जब्त किए! दोनों आरोपियों का रिमांड लिया गया है जिन्हें जेल दाखिल किया जाएगा!’

उपरोक्त की कार्यवाही में थाना प्रभारी पवन सिंघल एवं उनकी टीम उपनिरीक्षक नीलमणि ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुभाष एवं मनोहर का उल्लेखनीय योगदान है जिन्हें पुलिस उपायुक्त महोदय जोन – 4 ने नगद पारितोषिक देने की घोषणा की है

Exit mobile version