चोर बदमाशों ने इंदौर में अब वारदात करने का नया तरीका इजाद किया है। सोशल मीडिया पर प्रैंक वीडियो बनाने के बहाने से वे अब लूट की घटनाएं कर रहे हैं। शहर में कॉलेज की छात्राएं लगातार इन बदमाशों द्वारा चेन, मोबाइल लूट का शिकार हो रही है। इसे लेकर छात्राओं ने बुधवार शाम भंवरकुआं थाने पर शिकायत दर्ज कराई।
–
सोशल मीडिया पर टिक टॉक, रील वीडियो और प्रैंक वीडियो बनाने का चलन बढ़ा है.. अब बदमाश इन्हीं वीडियो का सहारा लेकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इंदौर में लगातार कॉलेज, यूनिवर्सिटी जाने वाली छात्राओं से लूट की वारदात हो रही है। इसमें बदमाश वारदात के लिए ऐसे ही प्रैंक वीडियो का सहारा ले रहे हैं। कॉलेज, यूनिवर्सिटी के बाहर कुछ तत्व ऐसे ही प्रैंक वीडियो बनाने के बहाने चेन, मोबाइल लूट रहे हैं। कुछ छात्राओं ने इसे लेकर थाने में शिकायत की।
पुलिस ने भी छात्राओं की इस शिकायत को गंभीरता से लिया है और अब यहां गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी की है।
बहरहाल पुलिस विभाग को इस मामले में कड़े कदम उठाने की जरूरत है ताकि छात्राओं के साथ लूट चोरी की इन घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
