चोरी करने की नियत से घर में घुसा चोर रहवासियों ने पकड़ने की कोशिश की तो छत से कूदा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही है जिसके बाद रहवासी भी सहमे हुए हैं वहीं देर रात में हम्माल कॉलोनी के रहवासियों ने एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है जो बचने के लिए छत से कूद गया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।

मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के हम्माल कॉलोनी का है जहां एक चोर चैनल गेट के सहारे ऊपर छत पर चढ़ गया जब एक शब्द से दूसरी छत पर कूद रहा था उसी दौरान जब घरवालों को आवाज आई तो उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो एक चोर इन्हें नजर आया जब इसे पकड़ने की कोशिश की तो वह बचने के लिए छत से कूद गया आवाज सुन आसपास के रहवासी भी इकट्ठा हो गए जिसे मौके से ही पकड़ लिया गया छत से कूदने में चोर के पैरों में भी छोटे आ गई नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सियाराम बताया जो खंडवा जिले के रहने वाला है रहवासियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया वहीं पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल पहुंचा दिया गया है।

Exit mobile version