प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी कहीं जाने वाली देवी अहिल्या चोइथराम मंडी में व्यापारी डरे-सहमे हैं कि कभी भी उनके साथ कोई वारदात हो सकती है। बीते छह महीने के भीतर तीन घटनाएं हो गई। इस बार बदमाश एक व्यापारी का बैग उड़ा ले गया है। हालंकि वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक फरियादी जितेंद्र पाटीदार ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई है कि चोइथराम मंडी में उनकी दुकान के बाहर कुछ बदमाश खड़े थे। इनमें से एक ने मौका पाते ही दुकान में रखा बैग उठाया और दौड़ गया। बैग में 60 हजार रुपए होना बताए जा रहे हैं। हालंकि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। इधर राजेंद्रनगर पुलिस का कहना है कि फरियादी की शिकायत के बाद में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है जिसमें एक युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है जो बैग ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है फिलहाल पुलिस वहां काम करने वाले हम वालों से पूछताछ में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि व्यापारी कई बार अपराध होने की आशंका जता चुके है, वही मंडी प्रशासन यहां 75 गार्ड होने का दावा करता है,लेकिन मुश्किल से 15-16 गार्ड नजर आते हैं। बता दें कुछ समय पहले बिजलपुर के व्यापारी के साथ जहां आंखों में मिर्ची झोंककर बीस हजार रुपए की लूट हो गई थी, वहीं पार्किंग में व्यापारी को ब्लेड मारने की घटना भी हो चुकी है। किसानों और व्यापारियों की जेब कटने समेत उनके मोबाइल चोरी जाने की वारदातें तो अकसर होती रहती हैं। व्यापारियों को शक है कि पास की बस्ती के कुछ शातिर लड़के यहां गड़बड़ करते हैं। कुछ तो रंगेहाथ धराए भी जा चुके है, लेकिन बिना कार्रवाई छोड़ दिए गए।
