इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई, चेन लूट में बदमाश असफल हुए है, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहचान लिया है, जल्द पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
दरअसल राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अमृता सोलंकी के अनुसार आरोपी अन्नपूर्णा रोड से लेकर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र तक महिला का पीछा किया, आखिर में महिला पर झपट्टा मारा लेकिन वह चैन स्नैचिंग में असफल रहा, लेकिन पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें आरोपी मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने सीरियल चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। राजेंद्र नगर थाने से लगे कई थाना क्षेत्रों में आरोपियों ने महिलाओं से चेन स्नेचिंग की है।जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
