.शहर के सुप्रसिद्ध चमेली देवी स्कूल में 18वा ‘एनुअल डे प्रोग्राम ‘ राग- जीवन का संगीत ‘ थीम पर आयोजित हुआ। मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 को चमेली देवी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में कक्षा 3 से 12 वी तक की गर्ल्स ने इसमें हिस्सा लिया और कई शानदार कार्यक्रम पेश किए, चमेली देवी पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने नृत्य और नाट्य मंचन कर अपनी प्रतिभा की बेहतरीन प्रस्तुति दी। प्राचार्या श्रीमती संगीता पोद्दार और उपप्राचार्या श्रीमती सुगंधा बेहरे ने आमंत्रितों का स्वागत किया। चेयरमेन श्री अग्रवाल जी ने स्वागत भाषण में अतिथि श्री शैलेश लोढ़ा को मल्टीपल एक्टिंग कलाकार बताया।
विद्यार्थियों की सौम्य,सुंदर और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए श्री पुरषोत्तम अग्रवालजी ने बेहतरीन बताया। आपने कहा कि पूरे देश का नॉलेज फाउन्डेशन स्ट्रांग हो यही हमारी मंशा है, इसलिए एलबीएफ बुक सीरिज में नित नए वर्जन लॉंच किए जा रहे हैं। ‘पी-5 प्रॉडक्शन हॉऊस’ की शुरुआत से सभी विद्यार्थियों का एजुकेशन बेहतर बनाया जायेगा । संस्कृति के विभिन्न रंगों से सजी शाम का सभी ने आनंद उठाया, बच्चों के साथ, शिक्षकों और पालकों में भी काफी उत्साह देखा गया. इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कवि एवं ‘तारक मेहता फेम् ‘ श्री शैलेश लोढ़ा जी ने चेयरमेन श्री पुरषोत्तम जी अग्रवाल के बारे में कहा कि ‘हवा के विरुद्ध कार्य करने वाले हमेशा स्मरण में बने रहते हैं जैसा श्री अग्रवाल है। ‘
दरअसल नारी की परिभाषा के बारे में श्री लोढ़ा ने बताया कि ‘नारी पूरी भाषा है, हम कुंठित है, तो वह अभिलाषा है !
पुरुष-महिला की बराबरी के बारे में श्री लोढ़ा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषोें से आगे हैं। उदाहरण – लता मंगेशकर, कल्पना चावला, सानिया मिर्जा, पीवी सिंधु उन्होंने कहा कि हिन्दी मेरी मॉं है मैं उन्हीं का बेटा हु इंग्लिश के बारे में उन्होंने कहा कि अंग्रेजी लैंग्वेज है, नॉलेज नहीं !
