इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक मामला दर्ज हुआ था जिसमें 2 बदमाशों ने युवक से शराब पीने के लिए रुपए मांगे और अड़ीबाजी की थी फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था एक फरार था जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का जहां पिछले दिनों एक युवक के साथ दो बदमाशों द्वारा अड़ीबाजी कर शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की गई थी और उसके साथ मारपीट की गई थी पूरा मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था इमरान उर्फ टोनी नामक बदमाश फरार चल रहा था जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए बदमाश पर पूर्व में भी मामले दर्ज हैं जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
