चंदन नगर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए प्रताड़ित नवविवाहिता ने ली पुलिस शरण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार दहेज प्रताड़ना के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक नवविवाहिता महिला को उसके पति और सास ससुर ने दहेज के लिए इतना प्रताड़ित किया कि उसे पुलिस की शरण लेनी पड़ी नवविवाहिता महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक नवविवाहिता महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी शादी के बाद से ही उसका पति और सास-ससुर उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई है परेशान होने के बाद नवविवाहिता ने पुलिस की शरण ली नवविवाहिता महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Exit mobile version