चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक युवक के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया था जिसमें आरोपियों द्वारा फरियादी से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की गई थी पूरे मामले में पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के जवाहर टेकरी का है जहां फरियादी के द्वारा दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था आरोपियों द्वारा फरियादी युवक से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की गई थी नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई थी पूरे मामले में पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आरोपियों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

Exit mobile version