इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिर एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है जब युवती ने बात करना बंद कर दिया तो उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और उसके साथ मारपीट भी की युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर के सामने रहने वाला युवक उससे फोन पर बात करता था जब उसने बात करने से मना किया तो उसके द्वारा मारपीट की गई और उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं आरोपी की तलाश भी की जा रही है।
