चंदन नगर थाना क्षेत्र में पार्किंग में से युवक की स्कूटी चोरी पुलिस ने किया मामला दर्ज।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार वाहन चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक युवक की स्कूटी कोई अज्ञात बदमाश चुरा ले गया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के रहने वाले युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि जब वह किसी काम से धार रोड गया हुआ था उसी दौरान वह अपनी स्कूटी पार्किंग में लगाकर अपना काम करने चला गया था जब वापसलौटा तो उसकी स्कूटी रखे हुए स्थान से गायब थी आसपास तलाशा लेकिन उसे अपनी स्कूटी नहीं मिली फिलहाल फरियादी ने थाने पहुंचकर अपनी स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है ।

Exit mobile version