चंदननगर पुलिस ने थाना क्षेत्र से वाहन चोरों को किया गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के मोबाइल भी हुए बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है पकड़ाए वाहन चोरों पर पूर्व में भी कई थाना क्षेत्रों में अपराधिक प्रकरण दर्ज है ।

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित लगातार वाहन चोरी के मामले सामने आ रहे थे जिसको लेकर पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गई थी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता भी मिली है क्षेत्र में ही भ्रमण के दौरान दो वाहन चोरों को पकड़ा गया है दोनों ही वाहन चोर क्षेत्र में कई दिनों से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे जिनके पास से पुलिस ने चोरी हुए वाहन जप्त किए हैं और इन बदमाशों से चोरी के मोबाइल भी पुलिस ने जप्त कर लिए है बताया जा रहा है कि इनके पूर्व में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और अन्य चोरी के मामले में भी आरोपी पहले पकड़ा चुके है ।

Exit mobile version