घर के बाहर खड़ी टवेरा कार चोरी स्विफ्ट कार से आए बदमाश टवेरा कार ले उड़े

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से एक बार फिर कार चोरी की घटना सामने आई है जहां कुछ अज्ञात बदमाश स्विफ्ट कार से सीसीटीवी कैमरे में आते दिखाई दे रहा है जो टवेरा गाड़ी को चुरा कर ले जा रहे हैं फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

दरअसल राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर में रहने वाले फैक्ट्री के मैनेजर मिलिंद जोशी के घर के बाहर खड़ी टवेरा कार चोरी हो गई है। जिसकी शिकायत मैनेजर ने खुद थाने आकर दर्ज कराई है पुलिस के अनुसार कार देर रात चोरी हुई है जिसमें कुछ बदमाश नजर आ रहा है आरोपी एक स्विफ्ट कार से आए थे और मैनेजर की टवेरा कार चोरी कर ले गए फिलहाल पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जिसके आधार पर पुलिस अब तलाश में जुटी है गौरतलब है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से धार सहित रतलाम मंदसौर तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली है कि आरोपी संभवत राजस्थान के हो सकते हैं।

Exit mobile version