- पकड़े गये सटोरियों के पास मिला लगभग 01 करोड़ रूपये का हिसाब-किताव।
- सटोरियों को आईडी उपलब्ध कराने वाले के खिलाफ भी पुलिस ने की 109 भादवि की कार्यवाही
- पकड़े गये सटोरिया 200 क्लाइंट और 20 बुकिंग आईडी के माध्यम से खिलाते थे आईपीएल का सट्टा।
- सटोरियों से दो मोबाइल, 7900/-रूपये नगद तथा एक सफेद रंग की एमजी हेक्टर कार कुल मशरूका कीमती लगभग 26 लाख 82 हजार 900 रूपयेे का जप्त किया गया।
ग्वालियर 21.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 20.05.2022 की रात में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना थाटीपुर क्षेत्र मेहरा कालोनी में दो व्यक्ति कार में बैठकर मोबाइल के जरिए आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे हैं। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की टीम की संयुक्त टीम बनाकर आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे एवं डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर व श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी थाटीपुर निरी. पंकज त्यागी के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान मेहरा कालोनी में कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मेहरा कालोनी में नीम के पेड़ के नीचे एक सफेद रंग की एमजी हेक्टर कार में बैठकर दो लोग मोबाइल पर ऑनलाईन सट्टा लेते हुए दिखाई दिये, पुलिस टीम को देखकर उन्होने कार लेकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा लिया गया। तलाशी लेने पर एक व्यक्ति के पास से 7000/- रूपये नगद व एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल मिला। दूसरे व्यक्ति की तलाशी लेने पर एक आईफोन-13 प्रो एप्पल मोबाइल तथा 900/-रूपये नगद मिले। पकड़े गये सटोरियों के मोबाइल चैक करने पर उसमें 99हब की वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से वह चैन्नई एवं राजस्थान के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा खिला रहे थे। पकड़े गये सटोरियों के मोबाइल में लगभग एक करोड़ रूपये का हिसाब-किताब भी मिला है। दोनों सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि एक खाईबाज उन्हे आईपीएल की आईडी उपलब्ध कराता हैं तथा हमारे 200 क्लाइंट और 20 बुकिंग एजेंट आईडी हैं। थाना थाटीपुर पुलिस द्वारा उक्त पकड़े गये दोनों सटोरियों तथा आईडी उपलब्ध कराने वाले इनके साथी के खिलाफ अप0क्र0 344/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बरामद मशरूका:- एक आईफोन-13 प्रो एप्पल मोबाइल, एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल, 7900/- रूपये नगद तथा एक सफेद रंग की एमजी हेक्टर कार कीमती 25 लाख रूपये कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 26 लाख 82 हजार 900 रूपयेे।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी थाटीपुर निरी. पंकज त्यागी क्राईम ब्रांच टीम- सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. रामबाबू, आरक्षक गौरव आर्य, आशीष शर्मा, अरूण पवैया, म.आर. राखी वैश तथा थाना थाटीपुर टीमः-उनि बृहृमानंद शर्मा व थाना थाटीपुर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
