- पुलिस टीम ने एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल तथा 20 हजार रूपये नगद किये जप्त।
- पकड़े गये सटोरिया के पास 70 लाख से अधिक का हिसाब-किताव।
- पंजाव एवं सनराईज हैदरावाद के बीच चल रहे मैच पर 99हब वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन सट्टे खिलाया जा रहा था।
- पकड़ा गया सटोरिया 200 क्लाइंट और 20 बुकिंग आईडी के माध्यम से खिलाता था आईपीएल का सट्टा।
- पकड़े गये सटोरिया के अलावा आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज के खिलाफ भी पुलिस ने की 109 भादवि की कार्यवाही
ग्वालियर 23.05.2022- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 22.05.22 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिरोल क्षेत्रान्तर्गत सचिन तेन्दुलकर मार्ग पर हरदौल गार्डन के पास एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिलाया जा रहा है। उक्त सूचना पर एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना सिरोल पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर सटोरियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गजेन्द्र धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान सचिन तेन्दुलकर मार्ग पर हरदौल गार्डन के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को हरदौल गार्डन के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में मोबाइल लिये आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला मिला, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया गया लेकिन घेराबंदी कर खड़ी पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गये सटोरिया की तलाशी लेने पर उसके पास से एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल व 20 हजार रूपये नगद मिले, सटोरिया के पास मिले मोबाइल के द्वारा पंजाव एवं सनराईज हैदरावाद के बीच चल रहे मैच पर 99हब वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन सट्टे पर दाब लगाया जा रहा था। पकड़े गये सटोरिया ने पुलिस टीम को पूछताछ में बताया कि भिण्ड का रहने वाला एक खाईबाज उसे आईपीएल की आईडी उपलब्ध कराता हैं तथा हमारे 200 क्लाइंट और 20 बुकिंग एजेंट आईडी हैं। सटोरिय से जप्त किये गये मोबाइल में 70 लाख से अधिक का हिसाब किताव भी मिला है तथा उससे खाईबाज के संबंध पूछताछ की जा रही है। थाना सिरोल पुलिस द्वारा उक्त पकड़े गये सटोरिया तथा आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज के खिलाफ अप0क्र0 168/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बरामद मशरूका:- एक मोबाइल तथा 20 हजार रूपये नगद।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गजेन्द्र धाकड़, क्राईम ब्रांच टीम- सउनि राजीव सोलंकी, सउनि दिनेश तोमर, प्र.आर. रामबाबू, आरक्षक गौरव आर्य, आशीष शर्मा, म.आर. राखी बैश एवं थाना सिरोल टीम- उनि राहुल अहिरवार, आरक्षक उदयभान यादव़ की सराहनीय भूमिका रही।
