ग्वालियर पुलिस ने स्कूटी पर अवैध अंग्रेजी शराब बैच रहे तीन डिलीवरी बॉय को 42 बॉटल के साथ किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
ग्वालियर पुलिस ने स्कूटी पर अवैध अंग्रेजी शराब बैच रहे तीन डिलीवरी बॉय को 42 बॉटल के साथ किया गिरफ्तार

? पकड़े गये तीनों व्यक्ति, डिलीवरी बॉय की तरह अवैध शराब बैचने का काम करते थे।
? पकड़े गये डिलीवरी बॉय से 42 बॉटल अंग्रेजी शराब, तीन मोबाइल, दो स्कूटी तथा 39050/-रूपये नगद किये जप्त।
? डिलीवरी को बैचने के लिये अवैध शराब उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने की धारा 109 भादवि की कार्यवाही।

ग्वालियर 29.05.2022 – पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब व अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को दिनांक 28.05.2022 को रात्रि में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत श्मशान घाट के पास कुछ लोग स्कूटी लिये अवैध शराब लेकर बैचने के लिये घूम रहे हैं। उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश दण्डोतिया को क्राईम ब्रांच तथा थाना थाटीपुर पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे एवं डीएसपी अपराध श्री रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक संतोष यादव तथा थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक पंकज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान श्मशान घाट के पास भेजा गया। श्मशान घाट के पास पुलिस टीम को दो स्कूटी लिये हुए तीन संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखे, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर स्कूटी लेकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा उन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तीनों संदिग्धों व स्कूटी की तलाशी लेने पर एक के पास स्कूटी पर रखे ब्राउन रंग के बैग में 18 रायल स्टेज व 04 रायल चैलेंजर्स की अवैध शराब की बॉटल, एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल मिला, दूसरे संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से एक एमआई कम्पनी का मोबाइल तथा 37,250/-रूपये नगद जप्त किये गये, इसी प्रकार तीसरे संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से एक नीले रंग का मोबाइल, व दूसरी स्कूटी से 12 बॉटल रॉयल स्टेज एवं 08 बॉटल रायल चैलेंजर्स तथा 1800/-रूपये नगद जप्त किये गये। पकड़े गये तीनों आरोपियों से जप्त शराब दिल्ली व हरियाणा की है तथा यह लोग डिलेवरी बॉय की तरह अवैध शराब बैचने का काम करते थे। अवैध शराब के संबंध में पूछने पर पकड़े गये व्यक्तियों ने बताया कि वह शराब बैचने के लिये स्थानीय एक व्यक्ति से लेकर आते थे। पकड़े गये तीनो डिलीवरी बॉय व शराब उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ थाना थाटीपुर में अप0क्र0 363/22 धारा 34 आवकारी एक्ट एवं 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

बरामद मशरूका:- 30 बॉटल रायल स्टेज व 12 बॉटल रायल चैलेंजर्स की अंग्रेजी शराब कीमती लगीाग 84 हजार रूपये तथा तीन मोबाइल कीमती 24 हजार रूपये, दो स्कूटी कीमती 60 हजार रूपये तथा 39050/-रूपये नगद जप्त किये गये। कुल जप्त मशरूका 2,07,0,50/-रूपये।

- Advertisement -

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ.संतोष यादव, थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक पंकज त्यागी क्राईम ब्रांच टीम – सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. रामबाबू सिंह, आरक्षक गौरव आर्य, अरूण पवैया, अशीष शर्मा, रणवीर शर्मा एवं थाना थाटीपुर टीम- उनि संजेश सिंह भदौरिया सउनि रामहेत सिंह, आरक्षक रंजीत गुर्जर, आकाश तोमर, विनय विजावर की सराहनीय भूमिका रही है।

Exit mobile version