ग्वालियर पुलिस ने सनबैली के पास कार में बैठकर मोबाइल पर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए एक सट्टेवाज को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

? सटोरिया से एक वीवो कंपनी का मोबाइल, 1500/-रूपये नगद एवं एक टाटा नैक्सोन कार की जप्त।
? पकड़े गये सटोरिया के अलावा आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज के खिलाफ भी पुलिस ने की 109 भादवि की कार्यवाही

ग्वालियर 26.05.2022- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 25.05.22 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिरोल क्षेत्रान्तर्गत सनबैली सिटी के पास एक व्यक्ति टाटा नैक्सोन कार में बैठकर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना पर एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना सिरोल पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर सटोरियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गजेन्द्र धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान सनबैली सिटी पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को सनबैली सिटी के पास सूनसान जगह पर टाटा नैक्सोन कार में बैठा एक व्यक्ति दिखा जो बार-बार मोबाइल पर बात कर रहा था। पुलिस टीम को देखकर उसके द्वारा कार सहित भागने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसके द्वारा स्वयं को जौरा जिला मुरैना का रहने वाला बताया। पकड़े गये व्यक्ति के वीवो कम्पनी के मोबाइल को चैक करने पर उसमें 99हब की वेबसाईट खुली हुई पाई गई जिसे माध्यम से यह बैगलूर व लखनऊ के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर सट्टा खिला रहा था। पकड़े गये सटोरिया के पास से पुलिस टीम को एक वीवो कम्पनी का मोबाइल व 1500/-रूपये नगद मिले। पकड़े गये सटोरिया से उसके साथियों के संबंध में पूछने पर उसके बताया कि जौरा का रहने वाला एक खाईबाज उसे आईडी उपलब्ध कराता है जिसके द्वारा वह आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाता है। पकड़े गये सटोरिया से जप्त किये गये मोबाइल में लाखों का हिसाब किताब भी मिला है। थाना सिरोल पुलिस द्वारा उक्त पकड़े गये सटोरिया तथा आईडी उपलब्ध कराने वाले इनके साथी के खिलाफ अप0क्र0 173/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बरामद मशरूका:- एक वीवो कंपनी का मोबाइल, 1500/-रूपये नगद एवं एक टाटा नैक्सोन कार।

- Advertisement -

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गजेन्द्र धाकड़, क्राईम ब्रांच टीम- उनि शैलेन्द्र शर्मा, प्र.आर. मनीष चौहान, आरक्षक जितेन्द्र वरैया, राघवेन्द्र भदौरिया, रणवीर यादव एवं थाना सिरोल टीम- उनि अनुपम मिश्रा व थाना सिरोल पुलिस़ की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version