ग्वालियर पुलिस ने रोकड़िया सरकार मंदिर के पास आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए एक सट्टेबाज को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
  • पकड़े गये सटोरिया से पुलिस टीम ने एक मोबाइल तथा 580 हजार रूपये नगद व सट्टे की पर्ची की जप्त।
  • पकड़े गये सटोरिया के पास मिला लाखों का हिसाब-किताब।
  • पकड़ा गया सटोरिया आईपीएल क्रिकेट के प्ले ऑफ मैच पर ऑनलाईन सट्टे का भाव एक का अस्सी दे रहा था।

ग्वालियर 25.05.2022- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 24.05.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना जनकगंज क्षेत्र स्थित रोकड़िया सरकार मंदिर के पास गली में एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना पर एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम से आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिला रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम) सत्येन्द्र सिंह तोमर से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना जनकगंज की संयुक्त पुलिस टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर सटोरिया को पकड़ने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार डीएसपी अपराध ग्वालियर श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया तथा सीएसपी लश्कर श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान रोकड़िया सरकार मंदिर के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को रोकड़िया सरकार मंदिर के पास गली में एक लड़का अपने हाथ में मोबाइल लिये आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए दिखा जो सट्टे का भाव एक का अस्सी दे रहा था, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे धरदबोच लिया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने अपने आप को समाधिया कालोनी का रहने वाला बताया। सटोरिया के पास मिले मोबाइल की तलाशी लेने पर उसमें 99हब की वेबसाईट खुली हुई मिली जिसमें वह राजस्थान व गुजरात के बीच चल रहे मैच पर सट्टा खिला रहा था। पकड़े गये सटोरिया की तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टे की तीन पर्ची, 580/- रूपये नगद व एक वीवो कम्पनी का मोबाइल जप्त किया गया। पकड़े गये सटोरिया के मोबाइल में लाखों का हिसाब-किताब भी मिला है। थाना जनकगंज में उक्त पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ अप0क्र0 526/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बरामद मशरूका:- सट्टे की तीन पर्ची, 580/- रूपये नगद व एक वीवो कम्पनी का मोबाइल

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी जनकगंज निरी. आलोक सिंह परिहार क्राईम ब्रांच टीम- उनि अमित शर्मा, म.प्र.आर. अर्चना कंसाना, आर. प्रदीप यादव, रूपेश शर्मा, जितेन्द्र एवं थाना जनकगंज टीम- उप निरीक्षक पी.एन.वर्मा, आर. जसवीर गुर्जर, की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Exit mobile version