? पकड़े गये सटोरियों से 39,800/-रूपये नगद तथा दो मोबाइल किये जप्त, 99हब की वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा खिलाया जा रहा था।
? जप्त मोबाइल में 70 लाख से अधिक का हिसाब-किताब मिला।
? पकड़े गये सटोरियों के ग्वालियर में 250 से अधिक ग्राहक हैं, जिन्हे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिलाया जाता है।
ग्वालियर 02.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को जरिए दिनांक 01.05.2022 की रात में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत सदर बाजार के पास कुछ व्यक्ति मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे है। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान सदर बाजार के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को सदर बाजार में तांगा स्टेण्ड के पास एक व्यक्ति मोबाइल पर ऑनलाईन सट्टा लेते हुए दिखा, पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके मोबाइल में 99हब नाम की वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से वह चैन्नई सुपर किंग एवं सनराइज हैदराबाद के बीच चल रहे आईपीएल मैच का सट्टा खिला रहा था। पकड़े गये सटोरिया की तलाशी लेने पर उनके पास से एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल एवं 03 हजार रूपये नगद जप्त किये गये। पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि मुरार के ही रहने वाले दो व्यक्ति उसे आईडी उपलब्ध कराते थे। पकड़े गये सटोरिया से मिले मोबाइल में लाखों का हिसाब-किताब भी मिला है। उक्त पकड़े गये सटोरिया व आईडी उपलब्ध कराने वाले दोनों व्यक्तियों के खिलाफ थाना मुरार में अप.क्र. 384/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया जाकर आईडी उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। दिनांक 01.05.2022 को रात्रि में जरिए मुखबिर सूचना मिली कि पकड़े गये सटोरिया को आईडी उपलब्ध कराने वाला उसका एक साथी सदर बाजार में मछली मण्डी के पास मोबाइल पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोबाइल पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 39,500/-रूपये नगद व एक रियलमी का मोबाइल जप्त किया गया। उक्त सटोरिया के मोबाइल में भी 99हब की वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से वह चैन्नई सुपरकिंग्स एवं सनराइज हैदराबाद के बीच चल रहे आईपीएल मैच का सट्टा खिला रहा था। जाँच में पकड़े गये सटोरिये के ग्वालियर में 250 से अधिक ग्राहक होना पाया गया तथा 70 लाख का लेनदेन भी पाया गया। पूछताछ में उसके द्वारा कमीशन पर सटोरियों को आईडी उपलब्ध कराने की बात भी स्वीकार की गई। थाना मुरार में उक्त पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ अप0क्र0 385/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया जाकर विवेचना में लिया गया। पकड़े गये सटोरियों का एक साथी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:- थाना मुरार के अलग-अलग क्षेत्रों से दो सटोरियों को पकड़ा।
बरामद मशरूका:-
- एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल कीमती 10 हजार रूपये एवं 03 हजार रूपये नगद कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 13 हजार रूपयेे।
- एक रियलमी का मोबाइल कीमती 10 हजार रूपये एवं 39,500/-रूपये नगद कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 49,500/-रूपयेे।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव क्राईम ब्रांच टीम- म.प्र.आर. अर्चना कंसाना, प्र.आर. भगवती सोलंकी, आर. नरवीर राणा, जैनेन्द्र गुर्जर, प्रमोद शर्मा, रूपेश शर्मा, प्रदीप यादव तथा थाना मुरार टीम:- प्र.आर. कप्तान सिंह, आर. पंकज तोमर, नीरज यादव, दिनेश राजावत, योगेन्द्र सिकरवार, राजू मोगिया की सराहनीय भूमिका रही।
